ग्राम पंचायत मुड़िया खुर्द के सचिव महिनों बाद भी नहीं पहुंचे मुख्यालय

जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़िया खुर्द के ग्रामीण पंचायत सचिव ग्यारसी उद्दे से परेशान है। पंचायत मुख्यालय में सचिव के न पहुंचने से पंचायत स्तर के कई शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं, स्थानीय ग्रामीण भी अपने विभिन्न कार्यों के लिए पंचायत मुख्यालय पहुंचते हैं, लेकिन मुख्यालय में महीनों से सचिव मदारत है,जिससे स्थानीय ग्रामीण परेशान है और कई शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आरोप लगाया गया कि पंचायत के जिम्मेदार सचिव पिछले एक महीने से पंचायत भवन में नहीं पहुंच रहे, मामले को लेकर सरपंच द्वारा बताया गया कि सचिव पिछले एक माह से ग्राम पंचायत भवन में उपस्थित नहीं हो रहे है ,जिस कारण से कई निर्माण कार्य अधूरे पड़े हुए हैं ,ग्रामीणों को जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि के लिए यहां वहां भटकना पड़ता है। पंचायत के रोजगार सहायक तेज सिंह ठाकुर के द्वारा बताया गया कि सचिव के द्वारा पंचायतों के कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है, कोविड-19 महामारी के कारण वैसे भी पंचायतों में जवाबदारी और भी बढ़ गई है, जनपद स्तर से आदेश हुए हैं कि प्रत्येक पंचायत में कोविड केयर सेंटर बनाए जाए, लेकिन सचिव की लापरवाही के कारण यह कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। बताया गया कि सचिव की मनमानी करने शिकायत होने पर भी जनपद स्तर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, आरोप है कि डिंडोरी जनपद के अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर किसी भी प्रकार का कोई नियंत्रण नहीं रख रहे हैं, जिससे कुछ कथित कर्मचारी अपनी मनमर्जी करते हुए नजर आ रहे हैं।



