खास खबरबालाघाट दर्पणमध्य प्रदेश

तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आये युवक की मौत

16 मई की दोपहर कटंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अर्जुनी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक बाहकल निवासी उज्जवल उर्फ लकी पिता विपिनलाल बिसेन है, जो अर्जुनी माइंस में सुपरवाइजर है। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि घटना कैसे हुई, लेकिन जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाओं ने कई परिवारों से उनके अपनों को छिन लिया है, गत दिवस बालाघाट के धापेवाड़ा और कुम्हारी के बीच तीन युवकों की अनाज से भरे ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं अर्जुनी में फिर एक सड़क हादसे में युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।
बताया जाता है कि युवक उज्जवल उर्फ लकी बिसेन एमएच 35 एफ 1911 की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां लोगों और वाहनों के जमा होने से जाम जैसी स्थिति हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी श्रीनाथ झरबड़े के निर्देशन में एएसआई तरूण सोनेकर पुलिस टीम के साथ मौका स्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर शव को बरामद कर उसे पीएम के लिए कटंगी अस्पताल भिजवाया। मामले में पुलिस ने डंपर को बरामद कर लिया है। वहीं मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page