दिनदहाड़े गुंडागर्दी कर रहे असामाजिक तत्व।

दिनदहाड़े गुंडागर्दी कर रहे असामाजिक तत्व
तहसीलदार पनागर की सरकारी गाड़ी का दुरूपयो
जबलपुर। कोविड-19 के इस महामारी के समय में भी कुछ लोग दूसरों को परेशान करने से बाज नहीं आते। और अगर इन लोगों को समय पर रोका ना जाए। तो यह हर सीमा का उल्लंघन कर जाते हैं।
ताजा मामला है विजय नगर का जहां समाजसेवी सीमा पचौरी के ड्राइवर के द्वारा। उनके साथ अभद्रता, गाली गलौज और सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का मामला देखने में आया है। आरोपी जितेंद्र रजक उनके यहां विगत 4 महीने से बतौर ड्राइवर काम करता था। सीमा पचौरी को डॉक्टर के पास दिखाने जाना था। उन्होंने प्रातः उसे 9:30 बजे बुलाया गया था।
किंतु वह समय पर नहीं पहुंचा। ऐसी स्थिति में श्रीकांत पचौरी और सीमा पचौरी स्वयं डॉक्टर के पास गए।
इस बीच बनाकर तहसीलदार की गाड़ी सीमा पचौरी के घर में आई। जिसमें से जितेंद्र रजक, जितेंद्र ठाकुर और कुछ लोग उतरे डोरबेल बजाई। लेकिन पचोरी दंपत्ति घर पर नहीं थे। लिहाजा वो सभी उसी डॉक्टर के यहां पहुंच गए। जहां सीमा पचौरी अपना इलाज कराने पहुंची थी। उन्होंने पचौरी दंपति के साथ, गाली गलौज और अभद्रता की। इस घटनाक्रम की शिकायत थाने में दी गई है। इस बीच उसका इस तरह से दुरुपयोग हुआ। इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी।
तहसीलदार के यहां मां टूर्स एंड ट्रैवल्स की तरफ से बोलेरो गाड़ी कॉन्ट्रैक्ट पर लगाई गई थी। जिसमें ड्राइवर था जितेंद्र ठाकुर, जो गाड़ी को बनवाने के लिए लेकर गया था। लेकिन गाड़ी का दुरुपयोग करने लगा। इस संबंध में मां टूर्स एंड ट्रैवल्स ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
इस संबंध में पीड़िता सीमा पचौरी का कहना है कि, इस घटना से वह काफी आहत हुई हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।



