मध्य प्रदेशसतना दर्पण

सब्जी मंडी स्थानांतरण पर प्रशासन करे पुनर्विचार

मैहर दर्पण। मैहर की सब्जी मंडी स्थानांतरण को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष ने एसडीएम सुरेश अग्रवाल को एक सुझाव पत्र सौंपा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राय,मंडल अध्यक्ष अनुपम सोनी,इंद्रजीत सिंह मैनी (छोटू भैया),अखिल अग्रवाल,गणेश विश्वकर्मा,सोशल मीडिया प्रभारी सुशील खेटपाल ने सुझाव पत्र के माध्यम से बताया की नगर की सब्जी मंडी जोकि हरनामपुर स्थित कृषि उपज मंडी के पास स्थानांतरित कर दी गई है उससे आम जनमानस व फुटकर सब्जी विक्रेताओं व फुटकर सब्जी खरीददारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अतः भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपम सोनी व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राय, ने प्रशासन को सुझाव देते हुए कहा है कि अगर नगर के अलग अलग तीन एरिया में सब्जी बिकने लगे तो भीड़ भाड़ व परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।

कलेक्टर साहब के समक्ष रखेंगे सुझाव,, एसडीएम मैहर एसडीएमसुरेश अग्रवाल ने सुझाव पत्र स्वीकार करते हुए कहा कि यह मांग मैं सतना जिला कलेक्टर महोदय के समक्ष रखूंगा अतः उनका जैसा आदेश मिलेगा हम उस आदेश को तत्काल प्रभाव में लाएंगे।

श्री अग्रवाल को सुझाव पत्र सौपते वक्त तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे है ,आज दोपहर एक बजे मैहर एसडीएम कार्यालय में एसडीएम सुरेश अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें यह सुझाव पत्र सौंपा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page