डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से डटकर करेंगे मुकाबला

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्यप्रदेश शासन के सम्मान शासन विभाग के निर्देशानुसार जिले के सभी वन संरक्षण, वन उद्यानों, वन मंडल अधिकारी सहित अन्य शासकीय कार्यालयों में पिछले दिनों 20 मई को देश में अहिंसा व सहनशीलता बनाए रखने की शपथ ली गई। इसी क्रम में जिले के समनापुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुकर्रामठ सेक्टर के कंचनपुर गांव में स्थित चेक पोस्ट मैं पदस्थ वन कर्मचारियों द्वारा समाज में हिंसा व मानव जीवन को खतरा पहुंचाने वाले विघटनकारी शक्तियों से डटकर मुकाबला करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति ,सामाजिक सद्भाव तथा समाज में सूझबूझ कायम करने सहित सभी प्रकार के आतंकवादी विरोधी गतिविधियों में लगाम लगाने की शपथ ली गई है।



