कटनी दर्पणखास खबरमध्य प्रदेश

जागरुकता रथ किये गये प्रारंभ

कटनी दर्पण। कोरोना टीका आपका सुरक्षा घेरा है। कोरोना के टीके से घबरायें नहीं, इसे लगवायें। कोरोना वेक्सीनेशन के प्रति जनजागरुकता के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा तीन कोरोना जागरुकता रथ शुक्रवार को रवाना किये गये। जागरुकता रथों को जिले के कोविड प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने हरी झंण्डी दिखाकर कलेक्टर कार्यालय परिसर से रवाना किया। इस दौरान विधायक संदीप जायसवाल, विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी भी मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि यह तीन रथ अभी विजयराघवगढ़, ढीमरखेड़ा और रीठी के लिये रवाना किये गये हैं। शीघ्र ही तीन और जनपदों के लिये जागरुकता रथों को रवाना किया जायेगा। इन रथों के माध्यम से कोरोना टीकाकरण से होने वाले फायदों के विषय में जानकारी दी जायेगी। वहीं कोरोना के टीके को लेकर फैलाये जा रहे भ्रमों को भी दूर किया जायेगा। श्री मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कोरोना टीकाकरण को प्रोत्साहित करने वाली और भ्रामक जानकारियों को दूर करने वाली एनीमेशन फिल्म भी बनाई गई है। जिसे ग्राम पंचायतस्तर पर दिखाया भी जा रहा है।
जागरुकता रथ को रवाना करते समय निर्वतमान महापौर शशांक श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष रामरतन पायल, पूर्व अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे, अपर कलेक्टर रोहित सिसोनिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page