अनूपपुर दर्पणखास खबरमध्य प्रदेश

जमुना कॉलरी शराब दुकान से सील तोड़ कर रातों-रात निकाली गई भारी मात्रा में शराब

एसईसीएल जमुना कोतमा के जमुना कॉलरी शीतला मंदिर के पास स्थित अंग्रेजी शराब दुकान एवं देसी शराब दुकान पसान से रातो रात शराब ठेकेदार तथा उसके कर्मचारियों द्वारा आबकारी विभाग द्वारा दुकान में लगाई गए सील को तोड़कर भारी मात्रा में शराब निकाली गई है। जिसकी जानकारी लगने के बाद मौके पर देखा गया दुकान की सील खुली पाई गई इस पूरे मामले की शिकायत भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा आबकारी विभाग के अधिकारी पी बड़ा को की गई है शराब दुकान के बंद और सील किए जाने के दौरान स्टाक की जांच की जाए यदि कम पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराई जाए lउन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच करने का भरोसा दिया है अब देखना यह होगा की आबकारी विभाग आगे क्या कारवाही करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page