खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

लिखनी गांव में औषिधि से लोगों के उपचार कर बिमारी ठीक करने का दावा

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के बजाग मुख्यालय अंतर्गत ग्राम लिखनी में खांडे परिवार वर्षो से औषिधि देकर लोगों का उपचार करने का दावा कर रहा है, जहां इलाज से दर्जनों लोगों को राहत भी मिल चुकी है। बताया गया कि लिखनी के शब्बू लाल खांडे आज 75 वर्ष के हो चुके हैं, लगभग बीस वर्षों से लोगो को औषिधि दे रहे है, बीमारी से राहत के बाद दूरस्थ क्षेत्रों से लोग उनसे इलाज करने गांव पहुंच रहे हैं। औषधीय गुणों से अब तक कई तरह के बीमारी का उपचार करने का दावा कर रहे हैं,ऐसे बहुत से लोग है जो उनके यहाँ इलाज कराकर अब तक ठीक हो चुके है। शब्बू लाल की उम्र ज्यादा होने के चलते उन्होंने अपना हुनर अपने बेटे कार्तिक को बताया है, जो लोगो का अब इलाज कर रहे है। उन्होंने अब तक पथरी, गाठियाबात, साइटिका,  मिर्गी, पाचनक्रिया, बाबासिर सहित महिलाओं की अन्य समस्या को दवा देकर ठीक करने का दावा कर रहे हैं। इलाज कराने गांव में राजेन्दग्राम, अनूपपुर,बजाग ,गाड़ासरई सहित अन्य गांवों से लोग पहुँच रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page