टीकाकरण के बढ़ते कदम, कोविड-19 से जीतेंगे हम।

कोविड के खिलाफ लग चुके हैं, 31000 टीके।
टीकाकरण के बढ़ते कदम, कोविड-19 से जीतेंगे हम।
जबलपुर। देश नहीं प्रदेश और शहर शहर गांव गांव टीकाकरण अभियान ने जोर पकड़ लिया है संस्कारधानी जबलपुर अपने हर एक नागरिक को वैक्स करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी कड़ी में युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। विगत दिनों टीकाकरण सेंटर पर, 31000 वां टीका लगाया गया।
भारतीय जनता पार्टी चंद्रशेखर आजाद मंडल के अंतर्गत राममनोहर लोहिया वार्ड सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे वैक्सीनशन केंद्र पर आज दिनांक 7 जुलाई को पूर्व राज्यमंत्री शरद जैन, पूर्व नगर उपाध्यक्ष पवन तिवारी, मंडल के ऊर्जावान अध्यक्ष अतुल जैन दानी, डॉ मुकेश पांडेय, दिनेश तिवारी, दीपक पाठक की उपस्थिति में 31000 वां टीका सारतिक को लगाया गया। एवं उनका शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री पुष्पराज पांडेय, रविमोहन संतोषी, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, सारिका राय, मंत्री प्रीत सिंह सेंगर, मीडिया प्रभारी नरेश चौधरी उपस्थित रहे।



