डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

बीमारी से परेशान नव युवक ने लगाई फांसी,परिवार में पसरा मातम

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कोतवाली थाना अंतर्गत रूसा गांव के तेली टोला में एक नवयुवक द्वारा गांव से दूर पेड़ में लटकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है,वही परिवार में मातम का माहौल है। ग्रामीणों की मानें तो मृतक युवक बीमारी से परेशान था, जिससे युवक ने आत्महत्या कर ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार अहिवरन मराबी पिता स्व. जुगराज मरावी निवासी तालाब टोला रूसा ने 21 मई की शाम लगभग 7 बजे घर से बिना बताए निकला था, 22 मई को लगभग 2 बजे दोपहर में निवासी तेलीटोला रूसा में जयकन्द धुर्वे के खेत में लगे बबूल के पेड़ पर फांसी में लटका हुआ दिखाई दिया।परिजनों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से मृतक युवक बीमारी से मानसिक तनाव में था। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम में थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह पेन्द्रो, एएसआई धनंजय साहू की टीम ने पहुंच कर शव का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page