जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कोरोना संक्रमण कर्फ्यू के उल्लंघन व बिना माक्स के लोगों पर की गई धारा 188 के तहत कार्यवाही

मनीष श्रीवास जबलपुर /सिहोरा दर्पण। जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुण एवं एडिसन पुलिस अधीक्षक शिवेष सिंह बघेल के निर्देशानुसार तथा एस डी ओ पी सिहोरा श्रुतकीर्ति सोमवंशी के मार्गदर्शन में अनुभाग सिहोरा अंतर्गत थाना सिहोरा, खितौला, मझौली, गोसलपुर, मझगवां के सभी थानों में विगत दिवस दिनांक 21.05.2021 को कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करते पाये जाने वाले कुल 193 बिना मास्क के चालान किये गये जिसमें 19,300 रूपये का समन शुल्क लिया गया । साथ ही 4 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 188 भा0द0वि0 के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध किये गये वहीँ 3 व्यक्तियों को अनावश्यक घूमते पाये जाने पर अस्थाई जेल में निरूद्ध किया गया है। मध्यप्रदेश सरकार के आदेश पर पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार नगर में घूमने वाले लोगों पर निरन्तर कार्यवाही की जा रही हैं और इस प्रकार की कार्यवाही चलती रहेंगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page