जबलपुर पुलिस अधीक्षक की सहारनीय पहल : भू-माफिया,सूदखोर,चिटफंड कम्पनी से सम्बंधित शिकायत हेतु जारी किया हेल्पलाईन नम्बर

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा की पहल पर आज संस्कारधानी वासियों की सुविधा के लिये भू-माफिया, सूदखोर,एवं चिटफंड कम्पनी से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के जो लोग पीड़ित है। उन से सम्बंधित शिकायतों के लिये आज जबलपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक हैल्प लाईन नम्बर 7587632800 जारी किया है। जबलपुर पुलिस द्वारा जारी हैल्पलाईन नम्बर पर संस्कारधानी-वासी भू-माफिया, सूदखोर,एवं चिटफंड कम्पनी से सम्बंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। इसके साथ ही सुझाव भी दे सकते हैं। संस्कारधानी-वासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील है जो भी इन भू-माफिया, सूदखोर,एवं चिटफंड कम्पनी के लोगों से पीड़ित है। वह निडर होकर इस हेल्फ लाईन नम्बर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।



