जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
संत अलॉयसियस महाविद्यालय में सीवी रमन सप्ताह का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर संत अलॉयसियस महाविद्यालय के ग्रंथालय में सर सी . वी . रमन सप्ताह मनाया गया। ग्रंथालय में सर सी वी रमन की पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गयी जिसका उद्देश्य ग्रंथालय में उपलब्ध पुस्तकों में निहित संदेशों की जानकारी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराना एवं उन्हें विज्ञान विषय के प्रति जागरूक करना है। प्रदर्शनी का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ फा वलन अरासु के द्वारा किया गया जिसमें उप-प्राचार्य डॉ कल्लोल दास सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।



