कोरोना काल मे जरूरतमंदों की मदद के लिए दानवीर बनकर आगे आये चिकित्साकर्मी

जबलपुर दर्पण ब्यूरो अरबिंद कुमार द्विवेदी छतरपुर। कोरोना काल मे जरूरतमंदों की मदद के लिए दानवीर बनकर आगे आये चिकित्साकर्मी इस कोरोना कॉल में जरूरतमंदों के लिए दानवीर बन के सामने आये चिकित्साकर्मी, दीनदयाल रसोई में गरीबों के भोजन के लिए दिया 10 बोरा अनाज।
पत्रकार राधेश्याम सोनी के प्रयास से चिकित्साकर्मी पैथोलॉजी यूनियन केमिकल सप्लायर, डॉ विजय पथोरिया, डॉ सुदीप जैन, डर ऋषि द्विवेदी,डॉ राजेश खरे प्रेम रूपा नर्सिंग होम, वैभव श्रीवास्तव श्रीवास्तव गुड्डा श्रीवास्तव महेश अवस्थी, राजेश खरे, रंजन पाठक भोपाल, शिखा पैथोलॉजी, मुकेश ओमरे, डॉ सुनील अग्रवाल सहित राधेश्याम सोनी ने सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया की मौजूदगी में दीनदयाल रसोई में 10 बोरा गल्ला गरीबों को भोजन वितरण के लिए भेंट किया।
इस दौरान सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने कहा कि गरीबों को भरपेट भोजन मिले इस पुनीत कार्य में सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं उन्होंने दानवीरो को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज दानवीरों की मदद से हर जरूरतमंद को भरपेट भोजन मिल रहा है।
वही दीनदयाल रसोई को चला रहे संगम सेवालाय के विपिन अवस्थी ने कहा कि यह जनता की रसोई है, जनता के लिए है और जनता के द्वारा ही संचालित की जा रही है उन्होंने कहा कि हर रोज 2 हजार भोजन के पैकेट जरूरतमंदों को वितरित किए जा रहे हैं।
वही वरिष्ठ पत्रकार हरि अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर और कोई पुनीत कार्य नहीं है अन्न दान महादान, उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में जो भी भूखों को खाना खिला रहा है और बहुत ही पुनीत कार्य कर रहा है, हम सब को भी आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए!!



