क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक लें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह

अनूपपुर। 24 मई 2021 को यहां कलेक्टेट सभागार में जिला प्रशासन एवं कोरोना नियंत्रण के संबंध में क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक लेंगे। आप 2 बजे अनूपपुर से शहडोल के लिए रवाना हो जाएंगे। आप संध्या 7 बजे शहडोल से अनूपपुर के लिए प्रस्थित होंगे। आप 25 मई 2021 को प्रातः 10 बजे बदरा के लिए रवाना होंगे, जहां प्रातः 10ः30 बजे क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में सम्मिलित होंगे। आप मध्यान्ह 12 बजे बदरा से जैतहरी के लिए प्रस्थित होंगे तथा मध्यान्ह 12ः30 बजे जैतहरी में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के बाद दोपहर 2 बजे अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां दोपहर 3 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्रिपरिषद की बैठक में सम्मिलित होंगे तथा संध्या 5 बजे मुख्यमंत्री जी की नियमित कोरोना नियंत्रण संबंधी समीक्षा बैठक में शरीक होंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। आप 26 मई 2021 को प्रातः 6 बजे अनूपपुर से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।



