सद्बुद्धि प्रदान करने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया नर्मदा मैया से प्रार्थना

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों डिंडोरी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जावेद इकबाल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि प्रदान करने नर्मदा मैया से प्रार्थना किया गया। बताया गया कि पहले तो कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय सुबखार से पैदल मार्च करते हुए गायत्री मंदिर स्थित मां नर्मदा के तट पर पहुंचकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सद्बुद्धि प्रदान करने हेतु मां नर्मदा से प्रार्थना की गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कुंज बिहारी पाठक के द्वारा मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर प्रार्थना करते हुए लोकतंत्र की रक्षा और देश के लोगों की रक्षा के लिए प्रार्थना करते हुए लोकसभा से सदस्यता रद्द होने का विरोध जताया। डिंडोरी ब्लाक अध्यक्ष जावेद इकबाल ने कहा देश के लिए अपने प्राण दे देने वाले स्वर्गीय इंदिरा एवं राजीव गांधी के अपने राहुल गांधी जिन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई सहित किसानों का मुद्दा व महिलाओं की सुरक्षा के लिए अपनी आवाज को बुलंद किया। जिस प्रकार राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर देश मे प्रेम अमन शांति और सौहार्द का वातावरण बनाने का प्रयास करते हुए जाती रंग भेद को एक समान किया। भारतीय जनता पार्टी व मोदी सरकार के द्वारा अब राहुल के साथ षड्यंत्र करते हुए श्री गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उनका यह प्रयास कभी सफल नहीं होगा। देश के अंदर नीरव मोदी, विजय माल्या जैसे भगोड़े हैं, उन्हें लाने का प्रयास करना चाहिए। इसी तरह कांग्रेस की सरकार गिरा कर मध्यप्रदेश में भाजपा का गुणगान कराने वाले आज सोच रहे हैं राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करके विपक्ष को ही खत्म कर दिया है, इसका जवाब जनता आने वाले समय में जरूर देगी। विरोध जताने के दौरान समनापुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष मरकाम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमाकांत साहू, पूर्व पार्षद सैफ़ी खान, समाजसेवी कांग्रेस नेता हरिराज बिलैया, अजय साहू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधेलाल नागवंशी, गणेश शर्मा, रिंकू साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ मौजूद रहे।



