डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कुएं में तैरते हुई मिली नाबालिग की लाश

जबलपुर दर्पण शाहपुर। थाना शाहपुर के अंतर्गत आने वाली चौकी विक्रमपुर से कुछ ही दूरी पर एक कुएं में नाबालिक लड़की की लाश तैरती हुई मिली, जिससे आसपास के गांव में सनसनी फैल गई, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक लड़की अपने घर से लगभग शाम के 6:00 बजे के करीब पानी भरने के लिए कुए के तरफ गई थी, फिर दोबारा लौट कर वापस नहीं आई थी, परिजनों ने सबसे पहले मोहल्ले पड़ोस में अपनी बच्ची का अता-पता लिया, कोई जानकारी ना मिलने पर माता पिता एवं ग्रामीणों के द्वारा विक्रमपुर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई ,उसके पश्चात ग्रामीणों एवं पुलिस बल के सहयोग से खोजबीन की गई, और रात को गांव के पास ही बने एक कुएं में नाबालिक बच्ची का शव तैरता हुआ मिला, विक्रमपुर चौकी प्रभारी संजय सोनवानी के द्वारा मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया एवं बताया गया की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page