शिव एक तत्व है जो कण कण में बसे हैं : निर्मला देवी

जबलपुर दर्पण। हम सभी शिवजी में अनंत आस्था रखते हैं। शिव जी को अनेकों नाम से जाना जाता है जैसे महादेव, भोलेनाथ , शिव शंभू। आज तक शिव जी को हमने ऊपरी ढंग से जाना ओर पूजा परंतु परम पूज्य श्री माता जी ने हमें बताया कि शिव एक तत्व है जो कण कण में बसे हैं। उनका न तो कोई आरंभ है न हीं कोई अंत। शिव जी की वेशभूषा हमें दर्शाती है कि वे अत्यंत सरलता और सहजता से जीवन व्यतीत करते हैं। वे किसी प्रकार से बनावटी नहीं। वे हमारे ह्रदय में आत्मा के रूप में स्थित है और सहस्त्रार में वह सदाशिव है जो संपूर्ण आनंद का स्त्रोत है। शिवजी की वास्तविक पूजा तब सफल होगी जब हम उन्हीं की तरह अत्यंत सरलता व क्षमाशीलता के साथ पूर्ण ह्रदय से यह वचन लेते हैं कि हम शिव तत्व को पाएंगे और अपना जीवन पूर्ण शुद्धता और भोलेपन में व्यतीत करेंगे। उपरोक्त अवस्था को योग के माध्यम से सहजता से संभव किया जा सकता है। निर्मला देवी द्वारा स्थापित सहजयोग संस्था द्वारा साधको के लिए महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 1 से 6 मार्च को वेबस्थली sahajayoga.org.in/live लाइव पर ऑनलाइन विविध कार्यक्रम के माध्यम से ध्यान व आशीर्वाद उपलब्ध है। या टोल फ्री नम्बर 18002700800 पर सम्पर्क करें। यह आत्मसाक्षात्कार जीवन में संतुलन, शांति और उपलब्धियों के संसार में आसानी से प्रवेश करवाता है । स्वयं को जानने के लिए परमेश्वरी शक्ति से अवश्य जुड़े।



