जांच करने पहुंचे जनपद के अधिकारी,सामने ही शिकायत कर्ताओं को धमकाया

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज।जिले के डिंडोरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कूंडा गांव में भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई शिकायत के बाद ग्रामीणों को धमकाने का मामला सामने आया है। जहां गांव में जांच करने पहुंचे जनपद के अधिकारी के सामने ही शिकायत कर्ताओं को बुलाकर जमकर लताड़ लगाई गई और यह सब जनपद के अधिकारी के चलता रहा, जो कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है।अब मामला सामने आने के बाद पीड़ितों ने कोतवाली थाने में शिकायत कर अनावेदकों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई है।जानकारी में बताया गया कि गांव के कुछ ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों में की गई भ्रष्टाचार की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की गई थी, शिकायत के बाद मामले को लेकर जांच करने जनपद के क्षेत्रीय इंजीनियर ऋषभ सिक्का को जांच के लिए मौके पर भेजा गया था। निर्माण स्थल को देखने के बाद जब जनपद के अधिकारी ग्राम पंचायत भवन पहुंचे, जहां उपसरपंच के पति द्वारा शिकायत कर्ताओं को धमकाना शुरू कर दिया,जबकि जनपद का अधिकारी यह सब बैठकर देखता रह गया। मामले के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारी सहित ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नामजद कोतवाली थाने में शिकायत की है और निष्पक्ष जांच कराकर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की जा रही है। गौरतलब है कि जिले में इससे पहले भी शिकायत कर्ताओं को डराने, धमकाने सहित कानूनी एक्ट में फंसाने के मामले सामने आ चुके हैं, जिससे जिले में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायतें ज्यादातर नहीं हो पा रहे। भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद कूंड़ा पंचायत के शिकायत कार्ताओं को डराया धमकाया गया, जिससे शिकायतकर्ता में भय का माहौल है।स्थानीय ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है।



