कमलनाथ पर हुई एफ. आई. आर. का व्यापक स्तर पर विरोध।

कमलनाथ पर हुई एफ. आई. आर. का व्यापक स्तर पर विरोध।
ब्लॉक कांग्रेस ने एफ आई आर के विरोध में दिया ज्ञापन।
जबलपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ के ऊपर की गई एफ आई आर का विरोध, व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।
इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कराई गई इस एफ आई आर के विरोध में ज्ञापन दिया गया।
बेलखाडू ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष पटेल ने जानकारी दी कि,
म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्वमुख्यमंत्री कमलनाथ के ऊपर की गई झूठी F.I.R. वापस लेने के संबंध में जबलपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस के ब्लॉक बेलखाडू , महाराजपुर, सिहोरा, बरेला , पाटन , गोसलपुर , और सभी 15 ब्लाकों में ब्लाक अध्यक्ष के द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।
भारत प्रजातंत्र को मानने वाला देश है,देश का प्रत्येक व्यक्ति अपनी बात कहने के लिए स्वतंत्र है परंतु वर्तमान में सच को दबाने का प्रयास म.प्र.के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के द्वारा किया जा रहा है, म.प्र.कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी, सरकार की नाकामी,दवाई,इंजेक्शन,ऑक्सीजन की कमी,काला- बाजारी और कोविड से हुई मौत के आंकड़ों को छुपाने जैसे बिंदुओं को जानता के हित में उठाते हैं तो डरी हुई म.प्र.की भाजपा सरकार गलत नीयत से दवाब बनाकर कमलनाथ जी पर झूठी F.I.R.दर्ज करा देती है जो की बहुत ही निंदनीय है।
कमलनाथ जी पर F.I.R. की निंदा जिला अध्यक्ष राधेश्याम चौबे, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष पटेल, मुकेश सोनी,विमल जैन,अरविंद तिवारी, जितेंद्र श्रीवास्तव,राजीव तिवारी,संदीप साहू, बहादुर पटेल, त्रिलोक पटेल,नेकनारायण सिंह,गजेंद्र यादव,रामबाबू सिंह,महंत दयानंद गिरी,कोडीलाल राय,लखन पटेल, जमीन खान, आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ जी पर F.I.R. करने के लिए सीएम शिवराज सिंह की कड़ी निंदा की है।



