डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा वैक्सीनेशन नहीं कराने पर नहीं मिलेगी सैलरी

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कलेक्टर रत्नाकर झा ने गुरुवार को कलेक्टोरेट सभागार में कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में जिले के आहरण और संवितरण अधिकारियों के साथ जरूरी बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगवाना होगा,अगर कोरोना का टीका नहीं लगवाया तो सैलरी नहीं मिलेगी। कलेक्टर ने कोषालय की ओर से जारी प्रपत्र के अनुसार अगले दो दिन में वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों की कुल 50% से कम संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों का वैक्सीनेशन हुआ है, वहां के किसी भी अधिकारी-कर्मचारी का वेतन,मजदूरी का आहरण नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page