खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विधायक अजय विश्नोई द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैं ऑक्सीजन बेड का किया उद्घाटन 

जबलपुर दर्पण/जबलपुर संवाददाता। क्षेत्रीय विधायक अजय विश्नोई द्वारा मझौली तहसील के ग्राम इंद्राना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैं  ऑक्सीजन बेड का उद्घाटन कर क्षेत्र के लोगों को समर्पित किया, इंद्राना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैं ऑक्सीजन बेड की उपलब्ध होने से करोना से ग्रस्त मरीजों को प्राथमिक उपचार उनके क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र में ही मिल सकेगा जो मरीज करोना से ज्यादा सीरियस नहीं है उनका ईलाज यही संभव होगा विधायक श्री अजय विश्नोई के प्रयास से समाज मे जागरूकता लाकर क्षेत्र के सामाजिक संगठन प्रतिष्ठित व्यापारी एवं आम नागरिकों से अपील की गई थी अपनी स्वेच्छा से दान स्वरूप आर्थिक सहयोग करें जिससे आपके क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो सके क्षेत्रीय विधायक श्री अजय विश्नोई की अपील रंग लाई लोग खुद ही सहयोग के लिए आगे आ रहे इस मौके पर गायत्री ठाकुर के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंद्राना को 20000 की राशि एवं प्रमोद जैन के द्वारा 5000 रुपये की राशि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंद्राना को प्रदान की गई इस सहयोग के लिये विधायक अजय विश्नोई ने सभी का धन्यवाद किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page