जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नजर,आए नए शावक

जबलपुर दर्पण संवाददाता। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जंगल में छह से 12 महीने के 34 से ज्यादा शावक देखें गये हैं। फील्ड डायरेक्टर विंसेंट रहीम के अनुसार उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 2 से छह महीने के बीच के 16 से ज्यादा नए बाघ शावक दिखाई दिये हैं। वहीं छह से 12 महीने के बीच के 34 से ज्यादा शावक जंगल में गश्ती के दौरान देखे गए है।मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ने बताया कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अंतर्गत हाल ही में गश्ती के दौरान इन बाघ शावकों को देखा गया है। पार्क बंद होने के बाद जंगल में गश्त तेज की गई थी और गश्त में लगे लोगों ने इन बाघ शावकों को देखा था। मानपुर परिक्षेत्र के बड़खेडा बीट के अंतर्गत एक गुफा में बाघों के 2 नवजात शावक गश्ती के दौरान देखे गए हैं। इसी तरह पनपथा कोर परिक्षेत्र के चन्सुरा में लगभग 3 माह के 2 शावक पनपथा बफर के बिरूहली क्षेत्र में 3 माह के 2 शावक धमोखर के बदरेहल एवं रायपुर क्षेत्र में छ: माह के दो-दो शावक देखे गए हैं। पनपथा बफर परिक्षेत्र में 3 माह के 2 शावक , पनपथा कोर परिक्षेत्र में 3 माह के 2 शावक , मानपुर में नवजात 2 शावक देखे गये है।
हाल ही की जानकारी में कल्लवाह परिक्षेत्र में 8-10 माह के चार शावक , ताला परिक्षेत्र में बाघिन टी-17 के 4-5 शावक, पतौर परिक्षेत्र में 8-12 माह के 12 शावक, धमोखर परिक्षेत्र में 6 माह के 4 शावक, मगधी परिक्षेत्र में 10-12 माह के 5 शावक, तथा खितौली परिक्षेत्र में 8-12 माह के 4 शावक की पुष्टि परिक्षेत्र अधिकारियों द्वारा की गई है। बाघ शावकों के जन्म से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन में प्रसन्नता व्याप्त है। बढ़ा बाघों का घनत्व पिछली गणना के अनुसार बांधवगढ़ में बाघों की संख्या 124 है जबकि वास्तव में यह संख्या 130 से भी ज्यादा मानी जाती है। इसमें एक साल से कम वाले बाघों को शामिल नहीं किया गया है। यदि यह संख्या भी शामिल कर दी जाए तो बांधवगढ़ में बाघों की संख्या पौने दो सौ के करीब पहुंच जाती है। बाधगवढ़ टाइगर रिजर्व पूर्व से ही बाघों की नर्सरी रहा है एवं यहां निरंतर बाघ शावकों का जन्म होता है। इसी कारण से यहां से बाघ शावक व्यस्क होने पर अन्य कम कम घनत्‍व संरक्षित क्षेत्र में प्रदेश के अंदर व बाहर भेजे जाते रहे हैं और यह सिलसिला निरंतर जारी है।
     पर्यटकों को किया आकर्षित
उल्लेखनीय है कि इस साल ताला परिक्षेत्र के पर्यटन जोन में बाघिन टी-17 के 4 शावकों ने निरंतर पर्यटकों को आकर्षित किया है। हाल हीमें बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के द्वारा एक साल तक के बाघों की जानकारी एकत्रित की गई। जिसमें यह पाया गया कि 41 बाघ शावक के गश्‍ती के दौरान ट्रैप कैमरा में या प्रत्यक्ष रूसे देखे जाने के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page