कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य जिले में जन-आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा: कलेक्टर रत्नाकर झा

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि जिले में किल कोरोना अभियान-3 के अंतर्गत टीकाकरण को जन आंदोलन का रूप दिया गया है। इस अभियान में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को समझाईस दी जा रही है कि टीकाकरण कराकर स्वयं को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित करें। कलेक्टर श्री झा शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अरूण कुमार विष्वकर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमति मिनिषा भगवती पाण्डेय, एसडीएम डिण्डोरी महेश मण्डलोई, एसडीएम शहपुरा श्रीमति अंजू अरूण विश्वकर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रमेश मरावी, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान राघवेन्द्र मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि जिले में जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का कड़ाई से पालन किया गया है। यही वजह है कि कोरोना संक्रमण की दर में कमी आ गई है। उन्होंने कहा कि अब हमें टीकाकरण की प्रगति में तेजी लानी होगी। लोगों को समझाईश देकर टीकाकरण कराना होगा। कलेक्टर श्री झा ने टीकाकरण के लिए मैदानी अमला आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका, शिक्षक इत्यादि की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। यह अमला घर-घर जाकर लोगों समझाईस देगा, जिससे अधिक से अधिक लोग टीकाकरण कराकर, स्वयं को सुरक्षित करें। कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि कोई भी अधिकारी और कर्मचारी बिना अनुमति के अवकाश में नहीं रहेंगे। सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहना होगा। अनुपस्थित रहने पर उनके विरूद्ध कडी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री झा ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहननें, सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करने और हाथों को सेनेट्राईज करने के निर्देष दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस विपदा की घड़ी में शासकीय दायित्वों के साथ-साथ स्वयं की सुरक्षा भी जरूरी है। इसीलिए सभी कोविड-19 के प्रोटोकाॅलच का अनिवार्य रूप से पालन करें।
– राजस्व विभाग के साथ हुई समीक्षा बैठक।
कलेक्टर रत्नाकर झा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न विभागों को किये गए भूमि आवंटन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभागों से आवंटित भूमि के उपयोग के संबंध में जानकारी ली जाए। आवंटित भूमि का उपयोग नहीं होने भूमि वापस लेने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। भूमि आवंटन के लिए जिन विभागों से मांग पत्र प्रस्तुत किए जा रहे हैं। उन विभागों को भूमि आवंटन करने की कार्रवाई करें। उन्होंने भूमि आवंटन के संबंध में एक रजिस्टर पंजी भी संधारित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने जिले में प्रारंभ आबादी सर्वे की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आबादी सर्वे के कार्य को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर रत्नाकर झा ने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों के प्रकरण विधिवत रूप से पंजीकृत किये जाएं। कोई भी प्रकरण लंबे समय तक लंबित नहीं रहना चाहिए। जीएमडीआईसी के नवीन कार्यालय भवन के निर्माण के लिए आईटीआई के समीप भूमि आवंटित करने के निर्देश भी दिए गए। जिससे जीएम डीआईसी के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण हो सके। उन्होंने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
– कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में खाद, बीज का भंडारण पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश।
कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले में खाद एवं बीज के भण्डारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में किसानों को खाद और बीज की समस्या नहीं होनी चाहिए। किसानों को खाद और बीज वितरण के लिए भण्डारण सुरक्षित रखा जाए। जिले में खाद एवं बीज की आपूर्ति बनी रहे इसके लिए आगामी कार्ययोजना तैयार कर मांग पत्र भेजा जाए। खाद और बीज का अवैध भण्डारण कर बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। किसानों को खाद एवं बीज वितरण के समय अनावश्यक भीड़ ना लगाने को कहा।वनाधिकार पट्टाधारी किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ खाद और बीज का वितरण करने के निर्देश दिए हैं। वनाधिकार पट्टाधारी किसानों को खाद-बीज वितरण में सब्सिडी देने के निर्देश दिए। जिससे वनाधिकार पट्टाधारियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत तीन माह और प्रधानमंत्री गरीब किसान योजना के तहत दो माह का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण सहित अन्य के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।



