जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

कोविड-19 के चलते अब सांसद विधायकों की नजर स्वास्थ्य विभाग पर

जबलपुर जिले के 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्राथमिक स्वास्थ्य महगवाॅ में डिजिटल एक्स-रे मशीन को सांसद राकेश सिंह के द्वारा लोकार्पण किया गया । कार्यक्रम के दूसरे चरण में पीपीई, सैनिटाइजर, मास्क, और फल , भी वितरण किये गऐ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राकेश सिंह, क्षेत्रीय विधायक नंदनी मरावी,और विशिष्ट अतिथि में ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानू सुभाष तिवारी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा राजमणि बघेल , की उपस्थिति में लोकार्पण कार्यक्रम किया गया । डिजिटल एक्स-रे मशीन के शूरू   होने से  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां , प्राथमिक स्वास्थ्य कुम्ही सतधारा, सहित 12 उपस्वास्थ्य केंद्र से लगे 75 गांव के लोगों को डिजिटल एक्स-रे मशीन से जांच किया जा सकता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि हड्डी फैक्चर पेशेंटों को 60 से 20 किलोमीटर दूर से सिहोरा-जबलपुर  जाना पड़ता था । जिससे क्षेत्रवासी इलाज को लेकर परेशान रहते थे । परंतु अब 10 किलोमीटर के अंदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवाॅ में हड्डी फैक्चर पेशेंटों का इलाज मिलना बहुत सरल हो गया है। जिससे क्षेत्रवासियों , एक्स-रे मशीन शुरू होने पर खुशी जाहिर  किया है।
लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय स्वास्थ्य संस्थाएं संचालक जबलपुर डॉक्टर संजय मिश्रा , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रत्नेश कुरारिया , बीएमओ राघवेंद्र त्रिपाठी सिहोरा , खंड विस्तारक प्रशिक्षक डीआर महोबिया, मझगवां मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता, जनपद सदस्य विनीता पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता , कृषि अध्यक्ष सुरेश पटेल , सुनील जैन, रमेश सहजवानी, संजय पाठक, शांति भूषण, सुशील काछी, प्यूश पटेल, फेमीदा खान , उषा दहिया, चप्पू नीखरा, छोटू तिवारी, लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page