नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम बनाने में जुटे शिक्षक

गाडरवारा। 9 वी एवं 11 वी की परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने के बाद अब क्षेत्र के शिक्षक शिक्षिकाएं एमपी बोर्ड अतर्गत हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम बनाने में जुट गए है। विदित हो की इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल परीक्षा को निरस्त करते हुए 10 जून तक उनके परिणाम भेजने के निर्देश दिए है। निर्देशो के मिलते ही शिक्षक -शिक्षिकाएँ स्कूल के साथ साथ घर में भी कम्प्यूटर पर परीक्षा परिणाम बना रहे है। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बम्होरी कला के माध्यमिक शिक्षक प्रसंन्न दुबे ने बताया की इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा कक्षा दसवीं की परीक्षा निरस्त कर देने के कारण इसका परीक्षा परिणाम विद्यालय में प्राचार्य मुमताज खान के मार्गदर्शन में विद्यालय स्तर पर आयोजित की गई प्री बोर्ड या अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के 50 % अधिभार, मासिक मूल्यांकन टेस्ट परीक्षा का 30% अधिभार एवं आंतरिक मूल्यांकन का 20% अधिभार को जोड़कर तैयार किया जा रहा है । हाईस्कूल निमावर के शिक्षक बसंत दुबे ने बताया की इस साल कोरोना से पढ़ाई बहुत प्रभावित हुई है एवं हाईस्कूल परीक्षा निरस्त होने से छात्र छात्राएँ मायूस है ऐसे में उन्हें परीक्षा परिणाम जल्द मिल जाये इस हेतु हम लोग जल्दी कार्य निपटाने में लगे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page