नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हायर सेकेंडरी परीक्षा रद्द होने से विधार्थियों को मिली राहत

जबलपुर दर्पण/भोपाल/आशीष राय। बीते बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायरसेकंडरी परीक्षा को रद्द करने के निर्णय की जानकारी मिलते ही छात्र छात्राओं ने राहत की सांस ली। मंगलवार को सीबीएसई द्वारा 12 वी बोर्ड की परीक्षा रद्द किए जाने के निर्णय के बाद से ही मप्र में भी 12 वी बोर्ड की परीक्षा रद्द किए जाने की आशंका लग रही थी जो अंततः सच साबित हुई। परीक्षा रद्द किए जाने पर छात्र छात्राओं व उनके अभिभावको ने खुशी जाहिर की है । स्थानीय छात्र सहर्ष गुप्ता ने बताया की कोविड काल मे परीक्षा रद्द होने से खुशी के साथ साथ निराशा इस बात की है की यदि परीक्षा तय समय पर होती एवं कोविड न होता तो अच्छे अंक आते । उल्लेखनीय है की परीक्षा रद्द होने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल परिणाम तैयार करने हेतु क्या पद्धति अपनाता है ये देखना दिलचस्प होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page