विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मैहर ने किया वृक्षारोपण

गोवर्धन गुप्ता मैहर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड मैहर के पदाधिकारियों ने मंदिर प्रांगण में किया वृक्षारोपण और सभी से अपील की वृक्ष जरूर लगाएं और ज्यादा से ज्यादा पीपल बरगद नीम और जो भी ऑक्सीजन देने वाले पौधे है उनको हर जगह लगाएं मैहर प्रखंड की जितनी भी मंदिर है सभी मंदिरों में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा यह कार्य किया जा रहा आज 5 जून पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मानपुर हनुमान मंदिर नया डिग्री कॉलेज के पास वृक्षारोपण किया गया जिसमें बजरंग दल के जिला संयोजक महेश तिवारी, मैहर प्रखंड के अध्यक्ष राजकुमार गौतम जी, प्रखंड मंत्री श्री विष्णुनाथ पांडे जी, नगर अध्यक्ष श्री अंकित अग्रवाल जी, उपस्थित रहे।
बजरंग दल के सतना जिला संयोजक महेश तिवारी जी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रक्षारोपण करने के पश्चात जिले के सभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओ से अपील की कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने छेत्र के जिन मंदिरो में पर्याप्त जगह है वहा पर पेड़ लगाए वा खाद,पानी की समुचित व्यस्था करे साथ ही पेड़ो की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि उन पेड़ो को पूरा जवान होने तक खाद पानी देते रहे।
विश्व हिन्दू परिषद् के मैहर प्रखण्ड अध्यक्ष ने पर्यावरण दिवस पर कहा कि हमारे प्रखण्ड के सभी हिन्दू समुदाय के लोग अपने अपने घरों के पास खेतो की मेड़ में वा बंजर जमीन में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए पेड़ हमारे जीवन के एक अंग है जो हमारे जीवन मे उनका बहुत बड़ा योगदान है जो स्वस्थ वा सेहत का राज भी है । विश्व हिन्दू परिषद् के मैहर प्रखण्ड मंत्री ने कहा कि हिन्दू धर्म का हर हिन्दू अपने अपने परिवार के जितने सदस्य हो उनके नाम हर वर्ष फल दार ब्रक्ष लगाए जिस तरह परिवार के सभी सदस्यों की परवाह करते हैं देख रेख सुरक्षा करते है ठीक उसी तरह पेड़ लगाकर ठीक अपने परिवार का मेम्बर मानकर खाद पानी देते रहे पेड़ो की सुरक्षा करे और हर वर्ष पेड़ लगाए पेड़ो को लगाने से बहुत तरह के आपके जीवन में फायदे है जिनका कोई मोल नहीं पेड़ हमें हमारे जीवन की अमोल चीज हवा को शुद्ध कर प्राणवायु प्रदान करते हैं। विश्व हिन्दू परिषद् के शहर अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने कहा कि पेड़ एक फायदे अनेक पेड़ो को लगाना चाहिए हमारे पूर्वज पेड़ो के विशाल बगीचे लगाते थे हम जो अनुपयोगी जगह पर पेड़ लगाए पेड़ो को ना काटे पेड़ को अपने घर का सदस्य मानकर चलें अपनी अमूल धरोहर पेड़ो का संरक्षण करे पेड़ो से ही अपना जीवन है।



