डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। देश में बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी, जीएसटी सहित अन्य को लेकर कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। बताया गया कि पिछले दिनों राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के निर्देशानुसार विकासखंड करंजिया में कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार करंजिया को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान अयोध्या सिंह बिसेन, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करंजिया, लखन सिंह मार्को पूर्व जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत करंजिया सहित मानस मसराम, रामकृपाल मरकाम, लोकेश मार्को, एकता मरकाम, जनपद सदस्य उमेश राय जनपद सदस्य, संतोषी साहू जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस डिण्डोरी, वृंदा परस्ते जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस कमेटी डिण्डौरी, रोशनी टाडिया, अध्यक्ष ब्लाक महिला कांग्रेस कमेटी करंजिया, अस्लम खान अध्यक्ष युवा कांग्रेस कमेटी करंजिया, सुखनंदन खरसाईल, सत्तारखान, रशीद खान, श्याम सिंह धुर्वे सरपंच, निर्भय सिंह नेताम सरपंच, गेंद सिंह परस्ते फूल दास झारिया सम्पत लाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page