महामारी से बचने के लिए टीकाकरण है जरूरी

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी चेरीताल वार्ड विवेकानंद मंडल के संयोजन में सांसद राकेश सिंह, पूर्व मंत्री माननीय शरद जैन, पूर्व एम आई सी पार्षद चेरीताल नवीन रिछारिया के मार्गदर्शन में आज स्टेम फील्ड स्कूल वसुंधरा कालोनी में कोरोना से बचने के लिए प्रशासन की गाईड लाइन के अनुसार वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया, 29 मई से निरंतर चल रहे टीकाकरण महोत्सव में आज 6 जून तक 1000+ टीका कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई गई। इस अवसर पर नवीन रिछारिया विवेकानंद मंडल टीकाकरण प्रभारी अमर पटेल, मंडल अध्यक्ष योगेश बिलोहा, विध्येश भापकर संयोजक भाजपा चेरीताल , नरेन्द्र खरे, रनेश खरे, अरविंद गुप्ता, शिवेन्द्र चौहान, प्रशांत महानूर, शैलेश पटेल, आलोक चनपुरिया, जगदीश वासवानी, महेश सोंधिया, अंबर दुबे, निमिष रैकवार, अमन गोकलानी, शानू बर्मन, अनिकेत तिवारी, सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।



