मध्य प्रदेशसतना दर्पण
संतोष सोनी द्वारा लोगों को टी-शर्ट और मास्क भेंट कर कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील

मैहर। नोवल कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए मैंहर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष सोनी ने मैहर मुख्य बाजार में लोगों को वैक्सीन लगाएं कोरोना भगाएं प्रिंटेड टी-शर्ट एवम मास्क भेंट कर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि इस करोना महामारी से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीन है इसलिए अफवाहों को नजर अंदाज करते हुए आपने और अपने परिवार जनो को वैक्सीन अवश्य लगवाए साथ ही इस महामारी के खतरे से मुक्ति पाये। आम जनो को वैक्सीन के प्रति जागरूक होना होगा। शत प्रतिशत लोग वैक्सीनेशन कराएं जिससे नोबेल करोना जैसे खतरनाक वायरस को जड़ से उखाड़ फेंका जा सके।



