जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सुखदुःख परिवार का वृक्षारोपण अभियान…

जबलपुर दर्पण।  सुखदुःख परिवार द्वारा पौधारोपण के क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज मनमोहन नगर गार्डन में 21 पीपल, बरगद और नीम के पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया। मनमोहन नगर गार्डन के एक क्षेत्र विशेष को ऑक्सीजन जोन के रूप में विकसित करने हेतु ऑक्सीजन दायक वृक्षों को रोपा गया। सभी पौधे लगभग 10 फ़ीट की ऊंचाई के रोपे गए, जिससे जल्दी ही ये पौधे वृक्ष का स्वरूप ले सकें। सुखदुःख परिवार द्वारा पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत की गई, जिसमें सात दिनों तक प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर इनके द्वारा पौधे रोपकर उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर श्रीमती माया इंदु तिवारी, वंदना सिंह, ज्योति उपाध्याय, प्रणीता बबेले, श्वेता गोंटिया, सुषमा साहू, रत्ना प्रजापति, शशि अग्निहोत्री, सीमा राय, विजया अग्रवाल, अनीता शिवहरे, सुमन सैनी, आभा उपाध्याय, लता उपाध्याय, संगीता अवस्थी, नेहा आवस्थी ,कल्पना साहू, पुष्पा अग्रवाल मातृशक्तियों के साथ श्री पवन तिवारी इंद्रेश दुबे, भोलेशंकर सोनी, राजेश गुप्ता, मनीष विश्वकर्मा, विक्रम चौधरी, शैलेन्द्र गौतम, पुरुषोत्तम अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, राजेश विसपुते, महेश बजाज, राजू खालसा, अनुज जैन, शांतनु विसपुते, मनोज गुप्ता,गोपाल अग्रवाल,किशन मतानी, विकास दीक्षित, गौरव श्रीवास्तव, राहुल, गुप्ता, अनमोल अग्रवाल, श्याम ढींगरा अंकित सोनी, राकेश गुप्ता, गोलू मतानी, विशाल मतानी ,सौरभ दुबे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page