कीचड़ में चलने को मजबूर ग्रामीण

सिवनी। प्रशासन के दावे की पोल खोलती ग्रामपंचायत पुंगार की सड़क जिले के केवलारी विकास खण्ड में ग्राम पंचायत पुंगार की पुंगार टोला से सर्र ई पहुंच मार्ग ही हालत को देखकर ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री के आदेश की पंचायत सचिव धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे नेता प्रशासन लाख दावे करे मगर पुंगार पंचायत की रोड़ के हालवेहाल है गांव के लोग बरसात आने के पहले ही कीचडं में चलने को मजबूत हो गये इस दल-दल मार्ग पर समस्त ग्राम वासी तथा स्कूली बच्चों को आने-जाने में मुसकिल का सामना करना पड़ रहा है यहां तक कि इस कोरोना काल में मरीजों को लेकर जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है जिसकी शिकायत केवलारी सी ओ से लेकर सिवनी कलेक्टर और सभी प्रशासनिक अधिकारी विधायक राकेश पाल को भी की गई लेकिन आज तक गांव के सडक की हालत नहीं सुधर पाई पानी गिरने से कीचड मचा वाहनों के आवागमन में परेशानी के चलते फिर से आज गांव के लोगों ने कलेक्टर महोदय से आवेदन के साथ निवेदन किया है पुंगारटोला से सरर्ई मार्ग का सुधार कार्य करवाने के आदेश किए जाएं और लापरवाही बरतने वाले सचिव पर कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि यह रोड 2016मे भारी अनियमितता से बनी थी जो कि कुछ ही दिनों में दलदल में तब्दील हो गई मगर सचिव का कहना है रोड2018मे बनी है इसलिए 5साल कुछ नहीं किया जा सकता यह भी जांच का विषय है, इसकी जांच की मांग भी गांव वालों ने की है।



