जीआईएफ में सतर्कता जागृति सप्ताह का हुआ शुभारंभ

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। भारत सरकार के उद्गम रक्षा मंत्रालय यंत्र इंडिया लिमिटेड ग्रे आयरन फाउंड्री में 26 अक्टूबर 2021 से 2 नवंबर 2021तक सतर्कता जागृति सप्ताह मनाया जा रहा है, सतर्कता जागृति कार्यक्रम का शुभारंभ निर्माणी के महाप्रबंधक अजय सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ दिलाकर सभी से आवाहन किया है। कि सभी को सतर्क होना चाहिए तथा सदैव ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध होकर हरेक कार्यकलापों के क्षेत्र में ईमानदारी एवं पारदर्शिता को अपनाना चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी नित्येश शर्मा के अनुसार ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के इस संदेश को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा निर्देशानुसार इस वर्ष भी 26 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता जागृति सप्ताह मनाया जा रहा है। ईमानदारी एवं पारदर्शिता के प्रति सचेत होकर अपनी कर्तव्यनिष्ठा कार्यकुशलता के प्रति जागरूक करने हेतु ज्ञानवर्धन के साथ साथ जीआईएफ में कर्मचारियों,अधिकारियों के बीच निबंध लेखन प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिताओं में सफल कर्मचारियों को समापन समारोह में महाप्रबंधक अजय सिंह द्वारा पुरस्कृत किया जावेगा।



