मध्य प्रदेशसतना दर्पण

सेवादल द्वारा किया गया अनुष्ठान

गोवर्धन गुप्ता मैहर दर्पण। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानीय अध्यक्ष माननीय कमलनाथ से जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच में दोगुनी ऊर्जा के साथ अंतिम छोर में बैठे हुए व्यक्ति की आवाज बनकर कर कार्य प्रारंभ करेंगे उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए कांग्रेस सेवा दल मैहर द्वारा अनुष्ठान किया गया हमारे संवाददाता को कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष अरुण तनय मिश्र ने बताया कि हम सब के नेता जल्द ही स्वस्थ होकर हमारे बीच में आएंगे उनके साथ लाखों लाख लोगों की दुआ है उन्होंने कुछ ही महीनों इतने ठोस निर्णय लेते हुए वह कर दिखाया जो वर्तमान सरकार ने सपनों में भी नहीं सोचा था आज उनके साथ उन वृद्धों विकलांगों व अन्य लोगों की दुआ है जिनकी पेंशन 300 से 600 की है जिन कन्याओं के विवाह के लिए 21000 से बढ़ाकर ₹51000 किए जिस गौ माता के नाम से लोग काफी दिनों से सिर्फ राजनीति करते चले आ रहे थे लेकिन कमलनाथ जी ने आज पूरे प्रदेश में हजारों हजार गौशाला का निर्माण करा कर नकली गौ भक्तों के मुंह में तमाचा मारते हुए असली और नकली कौन है सिद्ध कर दिया इन्हीं सबके के आशीर्वाद से माननीय कमलनाथ जी जल्दी स्वस्थ होकर हमारे बीच होंगे इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव चौरसिया, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष उदय राज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष ऋषिकेश पांडे,सेवादल शहर अध्यक्ष मुकेश सेन, महिला अध्यक्ष सुषमा अरजरिया, सुरेश कोरी, राजेश पटेल,विष्णु भट्ट, राजा चौरसिया ,सुनील कोरी, अभिषेक सेन ,बृजभान चौरसिया, कोदूलाल रजक, मुमताज मोहम्मद, कमलेश साकेत,राजा सोनकिया, महेन्द्र रजक, आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page