चोरी करने गये युवक को चोरी करनी पड़ी भारी,अपनी जान देकर चुकाई चोरी की कीमत:सिहोरा थाना क्षेत्र की घटना

जबलपुर दर्पण सिहोरा संवाददाता। जबलपुर जिले के सिहोरा थाना अंतर्गत बीती रात चोरी करने गये युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। ताजा मामला ग्राम पंचायत तलाड़ क्षेत्र से सामने आ रहा है। सिहोरा थाना सीमा से लगें ग्राम तलाड़ में गुरुवार की सुबह सुबह 4 बजे के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि दो से चार घरों में चोरी करने गये 45 वर्षीय युवक की सूचना डायल 100 को दी गई एक युवक गांव में बेहोशी की हालत में गंभीर रूप से पड़ा हुआ है। जिस इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया गया। इस घटित हुई चोरी की घटना में उस व्यक्ति की मौत हो गई। ग्राम तलाड़ में घटित हुई घटना में युवक की हुई मौत को लेकर जब सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे से हमारे रिपोर्टर ने बात की तो उन्होंने बताया कि नांघाट निवासी राजेश उर्फ गुड्डू कोल गोटिया उम्र लगभग 45 वर्षीय की जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम तलाड़ में एक युवक घायल अवस्था में पाया गया। जिसे एफ आर सी की सहायता से सिहोरा सिविल अस्पताल में इलाज हेतु सुबह सुबह भर्ती कराया गया । लेकिन इलाज के दौरान उस युवक की मौत हो गई। इस प्रकार से घटित हुई घटना को लेकर ग्राम तलाड़ में जाँच पड़ताल शुरू कर दी गई हैं। फिहलाल मृतक का सिहोरा मर्चुरी में पोस्टमार्टम कराकर मृतक शरीर को परिवार वालो को सौप दिया। आपराधिक मामला दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है ।



