जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

मुख्यमंत्री का डुमना आगमन पर आत्मीय स्वागत

जबलपुर दर्पण नप्र। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज गुरुवार की दोपहर डुमना विमानतल पर स्वागत किया गया मुख्यमंत्री का दोपहर करीब 1.20 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा अल्प प्रवास पर डुमना आगमन हुआ। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा भी थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान का डुमना विमानतल पर स्वागत करने वाले जनप्रतिनिधियों में विधायक सुशील तिवारी इंदू,पूर्व मंत्री अंचल सोनकर एवं शरद जैन, पूर्व महापौर प्रभात साहू, आशीष दुबे,जीएस ठाकुर,रानू तिवारी, जय सचदेवा,कमलेश अग्रवाल, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडव्होकेट राकेश सैनी, राजकुमार गुप्ता आदि शामिल थे इसके पूर्व मुख्यमंत्री का डुमना विमानतल पर कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आगवानी की। मुख्यमंत्री डुमना विमानतल पर तकरीबन पांच मिनट रुकने के बाद वीडी शर्मा एवं वित्त मंत्री देवड़ा के साथ हेलीकॉप्टर से कटनी जिले के झिंझरी के लिए रवाना हुये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page