जिला अस्पताल के सार्वजनिक शौचालय में नहीं है समुचित व्यवस्थाएं

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के जबलपुर बस स्टैंड के पास स्थित जिला अस्पताल में बनाए गए सर्वजनिक शौंचालय में अव्यवस्था हावी है, सर्वजनिक शौचालय में ना तो पानी की व्यवस्था है और ना ही साफ सफाई रखने के लिए कोई समुचित प्रबंध, जिससे पूरे शौचालय भवन से बदबू निकल रही है, लोग शौचालय का उपयोग भी नहीं कर पा रहे, जिससे मरीजों के साथ अस्पताल पहुंचे जिले के दूरस्थ गांवों के परिजन यहां-वहां भटकते नजर आ रहे हैं। लाखों रुपए की लागत से बनाई गई सर्वजनिक शौचालय में अव्यवस्थाएं हावी है, जिससे लोग शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे।गौरतलब है कि सार्वजनिक शौचालय की देखरेख व सुरक्षा के लिए जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस प्रबंध नहीं किए गए हैं, जिससे कुछ वर्षों पूर्व बने शौचालय देखरेख के अभाव में अब धीरे-धीरे जर्जर होने लगी है, शौचालय में उपयोग की गई सामग्रियां भी धीरे-धीरे खराब हो रहे हैं। लोगों ने जल्द से जल्द जिला अस्पताल के सार्वजनिक शौचालय में व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने की मांग की है।



