अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री ने व्यापारी प्रतिनिधियों की ली बैठक

अनूपपुर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने आज यहां क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक के बाद विभिन्न व्यापारी संघों के प्रतिनिधियों की बैठक में कोरोना काल में कोरोना की रोकथाम के लिए प्रभावशील रहे लाॅकडाउन में शासन-प्रशासन को सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और साथ ही कहा कि किन्तु तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए आगे भी सावधानी बरतने की जरूरत है। आपने व्यापारी प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे सुनिष्चित करें कि दुकानों में भीड़भाड़ ना होने पाए। इससे विषम परिस्थिति बनने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

आपने कहा कि ग्राहकों के लिए दुकानों में मास्क की व्यवस्था दुकानदारों को स्वयं करना होगी। उन्हें स्वयं मास्क लगाना होगा व अपने ग्राहकों से मास्क लगवाना होगा। दुकानों में तीन-चार व्यक्तियों से अधिक प्रवेश नहीं करें। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दुकानों में गोले भी बनवाए जाएं। आपने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए बनी गाइड लाइन का पालन किया जाए और लोगों से पालन करवाया जाए।

श्री सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के लिए सीटी स्केन मशीन की स्वीकृति मिल चुकी है तथा 200 बिस्तर का काम चल रहा है। इसके अतिरिक्त अनूपपुर में नर्सिंग कालेज की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। किराना व्यापारी संघ की ओर से सुशील गुप्ता ने अनूपपुर मुक्तिधाम में काष्टागार की व्यवस्था किए जाने का सुझाव दिया। अन्य प्रतिनिधियों ने भी सुझाव दिए। बैठक में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक श्री मांगीलाल सोलंकी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पूर्व संचालक श्री बृजेश गौतम, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, पूर्व विधायक कोतमा विधानसभा क्षेत्र श्री मनोज अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनूपपुर श्री ओमप्रकाश द्विवेदी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पसान श्री रामअवध सिंह एवं विभिन्न व्यापारी संघों के प्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page