डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड प्रमुख ने रचाई शादी

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कंचनपुर गांव निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड शारीरिक प्रमुख राम भगत मौहारी ने पिछले दिनों अमरपुर विकासखंड के बिलासर ग्राम पंचायत निवासी वधू शिव कुमारी राजपूत उर्फ बिट्टू के साथ शादी रचाई और दुल्हन के साथ सगुन के पलों को एहसास करते हुए अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए तथा जन्मों तक साथ निभाने की कसमें भी खाई गई। बताया गया कि शादी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत भी पहुंचे थे,जिन्होंने वैवाहिक कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर दोनों दंपत्तियों को बधाइयां दी, जिला अध्यक्ष के साथ ही शादी कार्यक्रम के दौरान जिले के अन्य भाजपा मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे, जिन्होंने वर-वधू को स्नेह,प्यार देकर भविष्य की लिए शुभकामनाएं दी है।गौरतलब है कि श्री मौहारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में लंबे समय से जुड़कर सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं, सामाजिक सर्वोकार्य सहित जनसेवा के कार्यों में लगातार आए दिन सहयोग करते हुए नजर आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page