जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया का जबलपुर आगमन 18 सितंबर को

जबलपुर दर्पण। शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 18 सितंबर को इंदौर जबलपुर एक्सप्रेस से सुबह 5:30 बजे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया का जबलपुर आगमन हो रहा है। 10:30 बजे आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के दर्शन हेतु दयोदय तिलवारा घाट जाएंगे। दोपहर 1:00 बजे माल गोदाम प्रतिमा स्थित शहीद राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। लोकल कार्यक्रमों करने के पश्चात शाम 7:00 बजे स्पाइसजेट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विशेष तौर पर कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं कांतिलाल भूरिया जी ने 18 सितंबर 2021 को भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह से जबलपुर प्रवास के दौरान आदिवासियों से संबंधित समस्याओं को लेकर पन्ना जिले के पीड़ित आदिवासी परिवार के साथ भेंट करने का समय जिला कलेक्टर जबलपुर को पत्र लिखकर मांगा है। इसकी प्रति जिला कलेक्टर को शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव के द्वारा प्रेषित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page