नया स्मार्टफोन पाकर एक बार खिल उठे दिव्यांग छात्रा के चेहरे

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर अंतर्गत बरगा गांव निवासी दिव्यांग ज्योति राजपूत का मोबाइल पिछले हफ्ते जिला अस्पताल में गुम हो गया था, जो काफी प्रयासों के बाद भी छात्रा को गुम हुआ मोबाइल वापस नहीं मिला, जिससे दिव्यांग छात्रा की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। मामले को लेकर कल गुरुवार को कोतवाली थाने में दिव्यांग व बेसहारा छात्रा ज्योति राजपूत को कोतवाली थाना प्रभारी चंद्र किशोर सिरामे व जिला मुख्यालय निवासी समाज सेवी रमेश राजपाल ने नया स्मार्टफोन खरीद कर छात्रा को भेंट किया है। बताया गया की छात्रा होम साइंस महाविद्यालय जबलपुर में एम एस सी में अध्ययनरत है। दिव्यांग ज्योति राजपूत जो पिछले सप्ताह जिला अस्पताल आई हुई थीं, जहां से उनका स्मार्टफोन गुम हो गया था, काफी कोशिशों के बाद भी मोबाइल नहीं मिला, जिससे छात्रा की ऑनलाइन अध्ययन में परेशानी हो रही थी। छात्रा ने बताया कि वह अपनी छात्रवृत्ति जमा करके मोबाइल खरीदा था, गुम होने के बाद मैं काफी परेशान हो गई थी, क्योंकि मेरी परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। जिसके बाद सामाजिक सरोकार के तहत पुलिस ने सामूहिक प्रयास करते हुए निराश ज्योति राजपूत के चेहरे पर फिर से मुस्कान लाने दिव्यांग छात्रा को नया मोबाइल प्रदान किया। नया स्मार्टफोन मोबाइल मिलने के बाद छात्रा के चेहरे एक बार फिर से खिल उठे, जिससे अब वह एक बार फिर से ऑनलाइन अध्ययन का कार्य फिर से शुरू कर सकेंगी।



