विजयराघवगढ़ जनपद सदस्य ने टीकाकरण महाअभियान का किया शुभारंभ

कटनी/कैमोर दर्पण।शासन के निर्देशानुसार टीकाकरण महाअभियान 30 जून तक चलाया जाएगा। एसडीएम विजयराघवगढ़ के निर्देशन पर टीकाकरण केन्द्र खलवारा गांव का शुभारम्भ बीडीसी व प्रेरक श्रीमती दुर्गा विश्वकर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। ज्ञात हो कि प्रेरक श्रीमती दुर्गा विश्वकर्मा जनपद सदस्य विजयराघवगढ़, अध्यक्ष स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास स्थायी समिति एवं महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा मण्डल विगढ़ के दायित्वों के साथ ही टीकाकरण अभियान में पूरी सक्रियता के साथ लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूकता हेतु सतत कार्य कर रही हैं। उन्होँने कोरोना संक्रमण से एक मात्र बचाव के लिये टीकाकरण को जीवन रक्षक बताते हुये सभी ग्रामीणजनों व आमजनों को टीकाकरण लगवाए जाने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से एसीसी सीएसआर हेड श्रीमती एनेट एफ विश्वास, उपसरपंच धर्मा बर्मन, सचिव भगवान दास पटेल, सहायक सचिव , पटवारी गेंद लाल पटेल,संताविश्वकर्मा, गांव कोटवार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी के साथ खलवारा गांव के सम्मानित जनों की मौजूदगी रही।



