जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल पहुंचकर गृहमंत्री से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। बालाघाट लांजी के पूर्व विधायक एवं साहू समाज के संरक्षक किशोर समरीते के खिलाफ षड्यंत्र रचकर उन्हें झूठे मामले में फंसाये जाने को लेकर प्रदेश भर में साहू समाज द्वारा रोष व्यक्त कर ज्ञापन सोंपे गए है। इसी बीच राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविकरण साहू ने सोमवार को भोपाल पहुंचकर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की एवं उन्हें साहू समाज के लोगो साथ प्रदेश भर में हो रही घटनाओं के बारे में अवगत कराया। वही जेल में बंद समाज के संरक्षक किशोर समरीते की रिहाई एवं मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर रोष व्यक्त करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष रविकरण साहू ने बताया कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है लेकिन कही न कही सरकार इसमे पूरी तरह सफल नही हो पा रही है, जिसको लेकर उन्होंने बताया कि समाज के संरक्षक किशोर समरीते द्वारा माफियाओं के खिलाफ जो अभियान चलाया जा रहा था, अब प्रदेश भर में साहू समाज द्वारा माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाएगा और सरकार के माफिया हटाओ अभियान में सहयोग करेगा। इस मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष रविकरण साहू ने भोपाल सेंट्रल जेल पहुंचकर जेल में बंद साहू समाज के संरक्षक किशोर समरीते से मुलाकात की और उनकी रिहाई उपरांत आगामी रणनीति पर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page