रिहा हुए साहू समाज के संरक्षक किशोर समरिते

जबलपुर दर्पण। साहू समाज के संरक्षक एवं बालाघाट लांजी के पूर्व विधायक किशोर समरीते के विरुद्ध षड्यंत्र पूर्वक मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके बाद वह सेंट्रल जेल से रिहा हुए है। जहाँ उन्होंने पुनः दहाड़ते हुए कहा कि अभी तो वह बालाघाट में रेत, अवैध शराब सहित तमाम प्रकार के माफिया के खिलाफ बालाघाट में आंदोलन रत थे। पंरतु अब वह प्रदेश भर में माफियाओं के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे, उनका मानना है कि प्रदेश भर को माफिया मुक्त करना होगा, इसके लिए प्रदेश सरकार कार्य तो कर रही है लेकिन जयचंदो की वजह से इसमे सफल नही हो पा रही है। उनकी रिहाई के दौरान राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविकरण साहू ने उनका सेंट्रल जेल के बाहर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि साहू समाज समरीते जी के साथ है और पूरे प्रदेश भर में सामाजिक स्तर पर माफियाओं हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान समरीते की रिहाई पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक सेंट्रल जेल भोपाल पहुंचे थे।



