जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाए गए झूठे आरोपों की निंदा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के पहले  अपने गिरेबान में झांके और बताएं 15 साल के राज में भाजपा के नेताओं की संपत्ति मैं सैकड़ों गुना वृद्धि कैसे हुई? भोपाल में ट्रांसफर कराने वाले प्रमोशन कराने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से वसूली करने वाले गैंग का सरगना मध्य प्रदेश से गिरफ्तार होता है इसका संरक्षण कर्ता कौन? भाजपा सरकार बताएं आखिर क्या मजबूरी थी जो केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि कोरोना  से मृत व्यक्ति के परिजनों को ₹4लाख का मुआवजा नहीं दे सकते ? प्रदेश सरकार बताए की घोषणा के बावजूद एक भी व्यक्ति को 1 लाख का घोषित मुआवजा क्यों नहीं मिला ? अभी तक कोरोना से मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति क्यों नहीं मिली ? नड्डा जी देश में डीजल और पेट्रोल ₹100 लीटर बिकना सरसों के तेल की कीमत 200 लीटर होना खाने की चीजों के दाम आसमान में पहुंचने के अलावा इनके सरकार की कोई उपलब्धि है ।जिस पार्टी का पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रिश्वत लेते कैमरा में रंगे हाथ पकड़ा गया  हो उस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दूसरों पर उंगली उठाने का कोई अधिकार नहीं है ।क्योंकि झूठ और लूट उनकी पार्टी का असली चेहरा हैं, पूरे प्रदेश में दलाली की फ्रेंचाइजी खुली है। मुख्यमंत्री के सामने उनके ही मंत्री पाइप घोटाला ,रेत घोटाला एवं अन्य घोटालों के आरोप लगाते हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page