दमोह दर्पणभोपाल दर्पणमध्य प्रदेश

सम्मान के साथ सम्मान यात्रा हुई प्रारम्भ

भूपेंद्र(भरत) साहू, भोपाल। साहू समाज के प्रदेश संरक्षक एवं पूर्व बालाघाट लांजी विधायक किशोर समरीते का भव्य स्वागत कोविड- नियमों का पालन करते हुए साहू समाज भोपाल द्वारा उनके सम्मान के साथ सम्मान यात्रा की शुरुआत शुक्रवार से गई। यह सम्मान यात्रा मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों पर पहुंचेगी। जिसमे यह यात्रा साहू समाज माफिया मुक्त प्रदेश अभियान हेतु जन जागरण करेगी। दरअसल प्रदेश के मुखिया जननायक मुख्यमंत्री शिवराज चौहान पूरे प्रदेश तो माफिया मुक्त मध्य प्रदेश बनाने में कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविकरण साहू ने बताया कि इस कार्य हेतु साहू समाज के प्रदेश संरक्षक पूर्व विधायक किशोर समरीते भी बालाघाट में माफिया के विरोध में मोर्चा खोले हुए थे लेकिन माफियाओं के इशारों पर बालाघाट एसपी ने षड्यंत्र पूर्वक मामूली धाराओं पर बिना विवेचना किए एक पूर्व विधायक पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। जिससे यह प्रतीत होता है कि माफिया राज मध्य प्रदेश में ताकतवर है इसलिए साहू समाज पूरे मध्यप्रदेश में सरकार के साथ है। सरकार के साथ साहू समाज माफिया मुक्त प्रदेश अभियान चलाकर सरकार को अपनी शक्ति प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page