विधायक ने शासकीय निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

विभिन्न शासकीय निर्माण कार्यों के लिये शासकीय भूमि के स्थल चयन के लिये आज विधायक अजय विश्नोई और कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने पाटन पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व, अदिम जाति कल्याण, पुलिस, नगर परिषद पाटन, आईटीआई के अधिकारियों के साथ गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। स्थल निरीक्षण के पहले विधायक विश्नोई व कलेक्टर शर्मा ने एसडीएम कार्यालय पाटन में विभागीय अधिकारियों से प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली।
निर्माण कार्यों में बालक-बालिका छात्रावास, पुलिस आवासीय भवन, प्रधानमंत्री आवास आदि शामिल है। इन सभी निर्माण कार्यों के लिये आईटीआई कैम्पस, पुराना पुलिस थाना व उप जेल के पास स्थित स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान तहसीलदार प्रमोद चतुर्वेदी, आदिम जाति कल्याण विभाग के पीके सिंह, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन से सुधीर श्रीवास्तव, सीईओ जनपद अश्वनी पाठक, सीएमओ नीलम चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



