पहली बारिश में नगर पालिका की खुली पोल?

मैहर। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपम सोनी ने आज नगरपालिका प्रशासन को आड़े हांथो लेते हुए कहा है कि नगर के बीचों बीच घण्टाघर से देवीजी रोड में इतने भारी भरकम गहरे गड्ढे है कि आमनागरिको का निकल पाना दुश्वार हो गया है *क्या इतने बड़े गड्ढे किसी अनहोनी घटना का इंतजार कर रहे है??
श्री सोनी ने कहा है कि नगरपालिका सीएमओ को इन समस्याओं को संज्ञान में लेकर तुरंत शहर की बिगड़ी अव्यवस्थाओं को सुधार करना चाहिए अतः नगर के अंदर फैले गंदगी के साम्राज्य को खत्म करना चाहिए
आगे बताते हुए कहा कि आज नगर की ऐसी हालत है कि नगर की नालियां गंदगी से भदभदा रही है अतः कोई साफ सफाई नही हो रही है। श्री सोनी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में किसी प्रकार की लीपापोती भारतीय जनता पार्टी किसी कीमत में बर्दाश्त नही करेगी
आज मैहर के हर वार्ड की ऐसी दुर्दशा है जिसका केवल भगवान ही मालिक है। मैहर नगरपालिका सीएमओ श्री जितेंद्र सिंह जी से मेरा आग्रह है कि नगर में फैली अव्यवस्थाओं को जल्द से जल्द सुधार कर आमनागरिको को राहत पहुंचाए।



