नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

फ़ॉलो अप के लिए पुनः किया कलेक्टर ने गाडरवारा चिकित्सालय का निरीक्षण

 नरसिंहपुर दर्पण। कलेक्टर श्री भरत यादव ने सिविल अस्पताल गाडरवारा एवं साईंखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने फीवर क्लीनिक, कोविड केयर सेंटर एवं माइक्रो कंटेंमेंट ज़ोन का भी अवलोकन किया।  सिविल हॉस्पिटल गाडरवारा के कोविड वार्ड में इलाजरत मरीज़ों के परिजनों की वार्ड से अलग व्यवस्था करने के निर्देश दिए । मौक़े पर मौजूद चिकित्सकों ने अवगत कराया कि अस्पताल में सुरक्षाकर्मी ,1 आयुष डॉक्टर एवं दो स्टाफ़ नर्स की आवश्यकता है।  कलेक्टर ने कहा कि ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम को प्रभावी बनाने के लिए यहाँ वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगायी जाए ।फीवर क्लीनिक के निरीक्षण के दौरान उन्होने कहा कि मरीज़ों को मेडिकल किट एवं आयुष विभाग की ओर से काढ़े का वितरण भी किया जाए ।आदिवासी बालक छात्रावास में 30 बिस्तरीय कोविड केयर सेंटर बनाकर ऑक्सीजन कॉनसंट्रैटर मशीन उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए । साईंखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जहाँ कोरोना संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं उन क्षेत्रों में कंट्रोल रूम बनाया जाए ।साथ ही राशन वितरण का कार्य भी सुचारु रूप से जारी रहे समाजसेवी संस्थाओं एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा सहयोगस्वरूप ऑक्सीजन मशीन एवं अन्य चिकित्सकीय सामग्री भी प्राप्त की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page